HomeAccidentब्रेकिंग उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग से देहरादून आ रही बोलेरो खाई में पलटी...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग से देहरादून आ रही बोलेरो खाई में पलटी पिता की मौत, बच्ची समेत चालक घायल

देहरादून। रुद्रप्रयाग से देहरादून आ रही बोलेरो वाहन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बच्ची व वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ व राजस्व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चला कर घायलों व मृतक को खाई से निकाला। हादसा रुद्रप्रयाग में जागतोली कांडई क्षेत्र में हुआ। यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतरगत आता है। घटना आज सुबह सात बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार बैंजी काण्डई दशजूला निवासी संजय प्रसाद अपने पुत्री के साथ बोलोरो वाहन में काण्डई दश्जूला से देहरादून जा रहे थे। इस बीच जागतोली काण्डई के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस व एसडीआरएफ को दी, दुर्घटना में बैंजी काण्डई दशजूला निवासी संजय प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी उम्र 35 वर्ष ब ताई गई है। उनकी 8 वर्षीय पुत्री रूची व वाहन चालक घायल हो गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments