HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : खेत में काम कर रही बजुर्ग महिला पर जंगली...

बिग ब्रेकिंग : खेत में काम कर रही बजुर्ग महिला पर जंगली सूअर का प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी। विकासखंड रामगढ़ अंतर्गत सुयालगाड़ में एक बुजुर्ग महिला पर अचानक जंगली सूअर ने प्राणघातक हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की टोलियां इस जंगली सुंअर की तलाश में इधर—उधर गईं, लेकिन वह कहीं झाड़ियों में जा छुपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भागीरथी देवी सुयाल (65 साल) पत्नी रेवाधर सुयाल गत सांयकाल अपने घर के निकट ही खेत में काम करने गई थी। तभी अचानक एक जंगली सूअर ने उन पर जोरदार हमला बोल दिया। महिला को संभलने का मौका ही नही मिला और सुंअर ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस बीच आस—पास के ग्रामीण हो—हल्ला सुनकर मौके पर डंडे इत्यादि लेकर पहुंचे। जिनको देख सूअर महिला को लहुलूहान हालत में छोड़ भाग गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला पर इस सूअर ने बड़ी बेरहमी से हमला किया है। उसे सुंअर ने अपने दांतों आदि के प्रहार से बुरी तरह घायल कर दिया है। महिला को 20 से अधिक टांके लगे हैं। महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है और उसे किसी बड़े अस्पताल रेफर करने की जरूरत भी पड़ सकती है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी पहुंची वन विभाग की टीम, पकड़ से बाहर है सूअर
घायल महिला का उपचार सीएचसी सुयालबाड़ी में डॉ. सत्यवीर द्वारा किया गया। घटना के बाद मौके पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद आर्या टीम, वन रक्षक टीएस बिष्ट, रणजीत थापा, बीट वाचर नर सिंह अधिकारी सहित वहां पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से इस हमलावर सुंअर को तत्काल पकड़ने तथा ​महिला को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। इधर यह सुंअर समाचार लिखे जाने तक वन कर्मियों की पकड़ में नही आया था।

रोचक ख़बरों के लिए सब्सक्राइब करें हमारा चैनल CNE TV

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments