HomeBreaking NewsBig Breaking : महिला जेई के साथ अश्लील हरकत का आरोपी डीडीओ...

Big Breaking : महिला जेई के साथ अश्लील हरकत का आरोपी डीडीओ गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक में महिला जेई से छेड़छाड़ व उसके यौन शोषण के प्रयास के ​आरोपी जिला विकास अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ज्ञात रहे कि पुरोला में कार्यरत महिला कनिष्ठ अभियंता का आरोप था कि सीडीओ विमल कुमार ने उन्हें तबादले के मामले पर चर्चा को लेकर लोनिवि गेस्ट हाउस बुलाया। जहां उन्होंने बदनियती से उनका हाथ पकड़ा और गाल पर किस करने का प्रयास किया था। वह मुश्किल से अपनी इज्जत बचा वहां से भागने में सफल हुई थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : शिक्षिका सालों से कर रही थी फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा…

पुलिस के अनुसार महिला कर्मी की लिखित शिकायत पर गत 24 अगस्त की देर रात्रि जिला विकास अधिकारी विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अगले रोज उन्हें न्यायालय पेश किया गया। इसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर डीडीओ विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के उपरांत उन्हें लगभग पौने बारह बजे तहसील मोरी के निकट मुख्य मार्ग पर मोरी से पुरोला आते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Haldwani Breaking : मेडिकल कॉलेज में दो और छात्राओं में कोरोना की पुष्टि, हड़कंप

इधर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने घटना की निंदा करते हुए डीडीओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा ऐसी विक्षित मानसिकता वाले अधिकारी जिले में तैनात किए हैं, जो मातृशक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार कर समाज को शर्मशार कर रहे हैं।

Uttarakhand Breaking : कार बैक करते समय गिरी खाई में, चालक की मौत

इधर बताया जा रहा है कि आरोपी डीडीओ ने इसी तरह की हरकत गत छह माह पूर्व भी की थी, लेकिन तब मामला दब गया था। इस बार मनरेगा में कार्यरत महिला जेई ने लिखित तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिससे डीडीओ के खिलाफ कार्रवाई सम्भव हो पाई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments