HomeUttarakhandHaridwarगुरुकुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को साइबर ठगों ने लगाया साढ़े आठ लाख...

गुरुकुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को साइबर ठगों ने लगाया साढ़े आठ लाख चूना

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार| गुरुकुल विश्वविद्यालय में तैनात प्रोफेसर को साइबर ठगों ने निशाना बनाते हुए खाते से रकम साफ कर दी। बिजली का कनेक्शन और बिल के नाम पर मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर बैंक खाते से साढ़े आठ लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, प्रो. रमेश चंद्र दूबे गुरुकुल विश्वविद्यालय में तैनात हैं। 24 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग दो नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ऊर्जा निगम का अधिकारी बताते बिजली का कनेक्शन और बिल को लेकर बातचीत की और मोबाइल फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के साथ ही बैंक खाते के बारें में जानकारी जुटा ली।

प्रोफेसर ने बिना कुछ समझे मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। लेकिन कुछ देर बाद ही मोबाइल फोन पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। एक खाते से साढ़े छह लाख रुपये और दूसरे खाते से दो लाख रुपये की रकम साफ कर दी गई। पुलिस को मामले में शिकायत दी। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दुःखद खबर : उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments