Udham Singh NagarUttarakhand

दुःखद खबर : उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद, परिजनों में कोहराम

बाजपुर| उत्तराखंड से दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां देश की रक्षा के लिए एक ओर जवान शहीद हो गया। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। खबर मिलने पर सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील क्षेत्र के थापक नगला निवासी जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। वह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगालन में तैनात थे।

रविवार की सुबह सेना मुख्यालय से मिली निधन की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।

दिवाली पर आए थे घर

जवान प्रकाश सिंह अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची को छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि तीन भाइयों का परिवार खेती किसानी करता है। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है। इससे पहले प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।

सुबह की सैर पर घर से निकली महिला की सड़​क हादसे में दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती