ब्रेकिंग न्यूज : बिजली विभाग के अवर अभियंता पर गबन के मुकदमे से जनप्रतिनिधियों में दौड़ा करंट, निष्पक्ष जांच को दिया ज्ञापन

1


हल्दूचौड़/हल्द्वानी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता भुवन भट्ट के खिलाफ विभाग द्वारा कथित एकतरफा कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में मुख्य अभियंता विद्युत विभाग कुमाऊं परीक्षेत्र हलद्वानी को द्वारा अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह गुंजियाल को क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों के द्वारा निष्पक्ष जांच हेतु एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ब्लाक प्रमुख हलद्वानी, कनिष्ठ प्रमुख व ज्येष्ठ प्रमुख के अलावा ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर किए गए हैं।
विदित हो कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार विगत 3 जून के समाचार पत्रों में अवर अभियंता भुवन भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की खबर प्रकाशित हुई थी, जिसे पढ़कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों वह क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है, क्षेत्रवासियों ने उक्त प्रकरण की घोर निंदा करते हुए जन आंदोलन करने की चेतावनी तक दे दी है, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जन आंदोलन संभव नहीं हो सकता है, उन्होंने मुख्य अभियंता को सौंपे ज्ञापन में निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं पूर्व में विद्युत विभाग में अच्छे कार्य करने के लिए उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों ने कई बार सार्वजनिक मंचों से विद्युत समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए सम्मानित भी किया है ऐसे में उनके खिलाफ हुए मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग गई है, उक्त ज्ञापन की अंतिम लाइनों में लिखा गया है कि भुवन चंद्र भट्ट उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित हैं जबसे विभाग ने उनके प्रति कानूनी कार्रवाई की है तब से उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है, अगर उन्हें स्वास्थ से संबंधित कोई भी परेशानी होती है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग व प्रशासन की होगी।
आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं विदित हो कि विभागीय अनियमितताओं संबंधित गत 2 जून को विद्युत वितरण खंड अधिकारी लालकुआ द्वारा पूर्व में धोलाखेड़ा अनुभाग में जेई पद पर कार्यरत भुवन भट्ट के खिलाफ विभाग के लगभग 43 लाख रुपया गबन का आरोप कोतवाली लालकुआं में दायर किया गया था, उक्त प्रकरण की जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS