HomeUttarakhandBageshwarकपकोट : स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद सिंह शाह की 116 वीं जयंती...

कपकोट : स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद सिंह शाह की 116 वीं जयंती पर पुस्तक का विमोचन

स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद सिंह शाह की 116 वीं जयंती पर पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक उनके जीवन पर आधारित है। उनके पौत्र चंचल सिंह शाही इसके लेखक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, ब्लाक प्रमुख भावना शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।

ADVERTISEMENTSAd

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चंद्र सिंह शाही का योगदान अमिट है। समाज महेशा उन्हें याद रखेगा। विधायक गढ़िया ने कहा कि शाही के कार्य पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. चंद्र सिंह शाही केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि एक समाजसेवी भी थे। उन्होंने कपकोट–बागेश्वर सड़क निर्माण की नींव रखी। क्षेत्र के अनेकों सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस अवसर पर आनंद सिंह रावत, बालकृष्ण, पूर्व जिपंअ विक्रम शाही, लोकमणि पाठक, प्राचार्य डा. बीसी तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments