गरुड़ : भूस्खलन की चपेट में आया दो मंजिला मकान, परिवार बेघर

0
भूस्खलन की चपेट में आया दो मंजिला मकान
भूस्खलन की चपेट में आया दो मंजिला मकान

बीडीसी सदस्य की सूझबूझ से बची जान

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़


ADVERTISEMENTS

तहसील के ऐचर गांव में एक दोमंजिला मकान भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। जिससे घरेलू सामान भी मलबे में दब गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत भंडारी की सूझबूझ से परिवार के लोगों की जान बच गई।

ऐचर गांव निवासी गणेश जोशी पुत्र दयाकिशन जोशी के मकान के पीछे भूस्खलन हो गया। लेकिन मकान सुरक्षित था। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत भंडारी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर इस मकान को छोड़ देने की सलाह दी और कुछ सामान भी खाली करा दिया। थोड़ी देर में भू-धंसाव हो गया और पूरा मकान ध्वस्त हो गया। यदि परिवार के लोग समय रहते मकान नहीं छोड़ते, तो कोई अनहोनी घट सकती थी।

मकान ध्वस्त होने से उनका कुछ घरेलू सामान मलबे में दब गया, लेकिन जिंदगी बच गई। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के मकान में शरण ली है। सूचना मिलते ही तहसीलदार निशा रानी, राजस्व उप निरीक्षक मान सिंह टाकुली दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जायजा लिया।

तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि प्रभावित को पांच हजार की अहेतुक राशि प्रदान कर दी गई है। मानकों के अनुसार शीघ्र मकान का मुआवजा भी दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1