HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में नव संवत्सर पर निकाली सांस्कृतिक शोभायात्रा

अल्मोड़ा में नव संवत्सर पर निकाली सांस्कृतिक शोभायात्रा

ADVERTISEMENTS

✍🏻 भजन—कीर्तनों की धूम से नगर भक्तिमय बना

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में आज हिंदू सेवा समिति ने नगर में भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा अल्मोड़ा के पल्टन बाजार स्थित सिद्ध नौले से प्रारंभ हुई और ऐतिहासिक प्राचीन पटाल बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर तक पहुंची। इस दौरान भजन—कीर्तनों की धूम से नगर भक्तिमय बना।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक से नव संवत्सर पर हिन्दू सेवा समिति सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालती है। इसी क्रम में आज भी निकाली गई। शोभायात्रा में पारंपरिक परिधान में महिलाओं समेत समिति के सदस्य, बच्चे, छोलिया ​नृतक, सांस्कृतिक दल, महिला भजन मंडली शामिल रही। पूरे बाजार में शोभायात्रा के दौरान भजन—कीर्तन गाए गए। मां के जयकारों से पूरा बाजार क्षेत्र गुंजायमान रहा। साथ ही लोगों को नव संवत्सर की बधाई दी। जगह—जगह व्यापारियों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।

सांस्कृतिक शोभा यात्रा में समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, सचिव कमल साह, उपाध्यक्ष किशन लाल, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, समिति के संरक्षक सुशील साह, आशीष वर्मा, यशवंत पवार, मनोज वर्मा, हरीश कनवाल, दीपक साह, रितेश वर्मा, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, संजय वर्मा, कैलाश वर्मा, नगर व्यापार मंडल अजय वर्मा, वकुल साह, मुकुल जोशी, वैभव पांडे, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश जोशी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट जया साह, गीता मेहरा, रेखा आर्या, लता जोशी, किरन पंत, प्रीति बिष्ट, गीता जोशी, गोपाल चम्याल, गंगा पांडे, लक्की वर्मा, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, लता जोशी, वसुधा पंत, विपुल कार्की, जगत भट्ट, हरीश सतवाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments