HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मादा तेंदुआ से बिछड़ा शावक, मां की तलाश में जुटा...

अल्मोड़ा : मादा तेंदुआ से बिछड़ा शावक, मां की तलाश में जुटा वन महकमा

ADVERTISEMENTS

⏩ समाजसेवी और वन्यजीव प्रेमियों ने बचाई जान

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

⏩ कैमरा ट्रेप व ड्रोन की ली जायेगी मदद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Cub separated from female leopard

अल्मोड़ा के पांडेखोला में झाड़ियों के बीच नाली में फंसे एक तेंदुआ शावक का वन विभाग व कुछ समाजसेवियों के मदद से रेस्क्यू कर लिया गया है। यह शावक अपनी मां से बिछड़ गया प्रतीत होता है, जिसे फिलहाल रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। विभाग अब इसकी मां की तलाश में जुटा है। जिसे कैमरा ट्रेप व ड्रोन की मदद से ढूंढे जाने की योजना है।

उल्लेखनीय है कि आज रविवार को यहां पांडेखोला स्थित एकांत रेस्टोरेंट के पास नाली में एक तेंदुए का बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। इसे सर्वप्रथम लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’, वन्य जीव प्रेमी सुनील गोस्वामी एवं अरुण भट्ट द्वारा देखा गया। जिसके बाद सभी लोग इस शावक की जान बचाने में जुट गये।

काफी श्रम के बाद इस शावक का रेस्क्यू कर लिया गया और वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल पांडेखोला में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ के आवास के पास पहुंची, जहां पर पानी में डूबे हुए तेंदुए के बच्चे की जान बचाकर उनके सुपुर्द किया गया।

वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू सेंटर ले आयी है, जहां शावक के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इधर वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने सीएनई को बताया कि यह शावक करीब डेढ़ से दो माह का लगता है, जो अपनी मां से बिछड़ गया है। शाम के वक्त कैमरा ट्रेप की मदद से इसे ढूंढा जायेगा। जरूरत पड़ने पर ड्रॉन की सहायता भी ली जा सकती है।

उसकी मां का पता कर उस बच्चे को उसकी मां के पास सुरक्षित रूप से पहुंचा दिया जाएगा। तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू व वन विभाग के सुपुर्द करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’, वन्य जीव प्रेमी सुनील गोस्वामी, अरुण भट्ट, अतुल पांडे, नरेंद्र बिष्ट, अनुज साह आदि शामिल रहे। वन विभाग से फॉरेस्टर इंद्रा मर्तोलिया, फॉरेस्टर भुवन टम्टा, किरण तिवारी, मनीष कुमार, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments