सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। करतियागाड़ पुल के निकटवर्ती शिव मंदिर में शिव पूजन का भंडारे के साथ समापन हो गया है। इस दौरान मंदिर परिसर भजन—कीर्तन की धुन से गूंजायमान रहा।
ADVERTISEMENTS
करतियागाड़ पुल शिव मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
शिव मंदिर में आयोजित भागवत में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। विभिन्न ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने शिव महिमा का श्रवण किया और शिव भक्ति में लीन रहने के महत्व के बारे में जाना।
कथा व भजन—कीर्तन के बाद भंडारे का अयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से दीप सुयला, विमल सुयाल, कमल सुयाल, निर्मल सुयाल, मदन मोहन सुयाल, अंकित सुयाल, हंसा सुयाल आदि शामिल हुए और विशेष सहयोग दिया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।