HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला : कुटिल मंथरा ने भड़काया, कैकयी ने मांग लिये दो वर

पनुवानौला : कुटिल मंथरा ने भड़काया, कैकयी ने मांग लिये दो वर

रामलीला मंचन में उमड़ रही दर्शकों की भीड़

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

पनुवानौला में ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। पात्रों के सजीव अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। चौथे दिन की रामलीला में भी कई भावपूर्ण दृश्यों का मंचन किया गया।

चौथे दिवस की रामलीला में राम को अयोध्या का राजा बनाने की घोषणा हुई, जिसे सुन दासी मन्थरा द्वारा रानी कैकयी को सूचना दी गई। इसके बाद कैकयी का भरत को राजा बनाने की चाह में राजा दशरथ से अपने दो वर मांगे गये। पहला वर भरत को राजा बनाना व दूसरा श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास देना। यह बात पता लगते ही पूरी अयोध्या नगरी व्याकुल हो गई।

रामलीला में राम-सीता संवाद, राम -कैकयी संवाद, मन्थरा-कैकयी संवाद, दशरथ-कैकयी संवाद, राम वनवास आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। राजा दशरथ “बता दे प्यारी अपने दिल का हाल क्यो बैठी हो कोप भवन में क्यो बिखरे है बाल” कहकर कैकयी का कोप भवन में जाने का कारण पूछते हैं। राम की भूमिका में सूरज बिष्ट, लक्ष्मण कमल जोशी, भरत प्रियांशु भट्ट, शत्रुघ्न कृष्णा राणा, सीता सुमित सुयाल, दशरथ प्रकाश जोशी, कैकयी नवीन जोशी, मन्थरा संजय नेगी, कौशल्या की भूमिका में अर्जुन सिंह बनौला रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments