HomeUttarakhandAlmoraAlmora : सुप्रसिद्ध क्रिकेट कोच लियाकत अली खान की माता का निधन,...

Almora : सुप्रसिद्ध क्रिकेट कोच लियाकत अली खान की माता का निधन, शोक जताया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के जाने—माने​ क्रिकेट कोच, हॉकी संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष व सांई निष्काम सेवा समिति के सदस्य लियाकत अली खान की मां गुलजार बेगम का 80 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

यहां हुई एक शोक सभा में शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की गई। मनोज सनवाल की अध्यक्षता व गिरीश धवन के संचालन में हुई शोक सभा में संदीप गुप्ता, कस्तूरी लाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, भुवन तिवारी, साबिर अंसारी, दिपेश जोशी शामिल थे। इधर महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली खान की माता के निधन पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, दीप सिंह डांगी, त्रिलोचन जोशी, विनीत बिष्ट, राहुल बोहरा, श्याम भट्ट, दिनेश पंत, पंकज टम्टा, गणेश साही, पंकज बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बोरा, रज्जन गुरूरानी आदि समस्त खेल प्रेमियों ने भी गहरा दु:ख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments