HomeBreaking Newsनशे के सौदागरों पर शिकंजा, एक लाख की हेरोइन के साथ तस्कर...

नशे के सौदागरों पर शिकंजा, एक लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। उत्तराखंड में तमाम धरपकड़ और जागरूकता अभियानों के बावजूद नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मुख्य डीलर अक्सर पकड़ से बाहर रह जाते हैं, जिसके चलते नशे का कारोबार मैदानी से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक फैलता जा रहा है। इसी कड़ी में बागेश्वर पुलिस ने शनिवार को हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद अवैध माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 01 लाख रुपये बताई जा रही है।

चैकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चन्द्र शेखर घोड़के के निर्देशन में बागेश्वर कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात गिराछीना रोड, राधा कृष्ण मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.13 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भुवन कुमार, पुत्र इन्दर लाल, निवासी नीलेश्वर ठाकुरद्वारा, कोतवाली बागेश्वर (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक बलवन्त सिंह
  • ASI मोहन सिंह
  • कांस्टेबल राजेश कुमार
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments