HomeBreaking Newsउत्तराखंड में 22 जून तक जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू, सप्ताह में 5...

उत्तराखंड में 22 जून तक जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू, सप्ताह में 5 दिन खुलेंगी मिठाई की दुकानें, तीन जिलों के लिए खुली चार धाम यात्रा

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। जैसा कि पूर्व में ही निश्चित माना जा रहा था प्रदेश में कोविड कर्फ्यू अब 22 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान पूर्ववत बाजार सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी, वहीं मिठाई की दुकानें पांच दिन खोलने का निर्णय लिया गया है। शहर में आटो रिक्शा, विक्रम आदि चलेंगे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस के कम होने के बाद भी सरकार लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना चाहती है। यही कारण है कि अभी अधिक छूट नहीं दी गई है।

आदेश में कहा गय है कि 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। उन्हें यात्रा करने के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। इसके अलावा राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

दूसरी ओर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। उत्‍तराखंड आने वालों के लिए आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है। साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

वहीं सरकार ने विवाह समारोह व शवयात्रा में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ाकर अब 50 कर दी है। हालांकि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को अब भी आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। इधर सरकार के प्रवक्ता मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि यदि अगले सप्ताह वायरस के मामले कम होते हैं तो अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

फिलहाल ​कर्फ्यू को लेकर s.o.p. कुछ देर में जारी होगी। तभी डिटेल अपडेट दिया जायेगा।

Haldwani : कुछ ही देर में स्वराज आश्रम पहुंचेगी इंदिरा की पार्थिव देह, निवास पर सुबह से श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का तांता, मुख्यमंत्री ने किया नमन

स्मृति शेष : “यूं बिना बताये चले जाना तो आपकी आदत में शुमार नहीं था”, कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का स्वर्णिम राजनैतिक सफर…

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 263 नए कोरोना संक्रमित, 07 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

Breaking News : प्रदेश में नही होगी 15 जून को स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा, ​अपरिहार्य कारणों से स्थगित

Uttarakhand Brekaing : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, अस्पताल में निधन

अविश्वसनीय : यूपी का ‘प्रतापगड़’ ! जहां आने को तैयार नही एक भी IPS अफसर, पढ़िये पूरी कहानी….

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments