HomeAccidentदर्दनाक : बैरियर से ​टकराई बाइक, खाई में गिरे दंपत्ति, पति की...

दर्दनाक : बैरियर से ​टकराई बाइक, खाई में गिरे दंपत्ति, पति की मौत, पत्नी गम्भीर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

देहरादून। यहां एक बाइक सवार दंपत्ति गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर अंतर्गत कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ध्वैरा मोड़ के पास यह भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ध्वैरा मोड़ के पास बाइक सवार दंपति अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रेश बैरियर से जा टकराये और गहरी खाई में जा गिरे। संयोग से महिला तो सड़क से नीचे झाड़ियों में अटक गई, लेकिन उसका पति करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। टीम ने खाई में उतर कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को भी बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह 48 साल निवासी कालसी, ब्लॉक के हयो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आज सुबह वह पत्नी इंदो देवी को विकासनगर ले जा रहे थे, लेकिन मार्ग में ही यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments