HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : पार्षद राजेंद्र नेगी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के...

हल्द्वानी न्यूज : पार्षद राजेंद्र नेगी बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर निगम प्रभारी

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नगर निगम में व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के लिए मानपुर पश्चिम यातायात नगर देवल चौड़ नगरनिगम के पार्षद राजेन्द्र सिंह नेगी (राजू नेगी) को नगर निगम प्रभारी मनोनीत किया है। राजेन्द्र नेगी एक व्यापारी भी हैं लंबे समय से यह देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। नेगी को हल्द्वानी ग्रामीण के प्रभारी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इनका मनोनयन यातायात नगर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष राज कुमार नेगी, कुमाऊं प्रवक्ता हरजीत चड्ढा,यातायात प्रभारी नरेंद्र भौर्याल के अनुमोदन के उपरांत किया गया। राजेन्द्र नेगी को नगरनिगम देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी,मुकेश बेलवाल,विनोद दानी,अजय कृष्ण गोयल,आफताब हुसैन,जगमोहन चिलवाल,घनश्याम वर्मा,कमल मेहरा,हिमांशु मेर,जीवन कार्की,अतुल गुप्ता,जाकिर हुसैन,हर्ष जलाल,जगजीत सिंह चड्ढा,राकेश अग्रवाल,रमेश जोशी,पुरन सिंह पुना ने बधाई दी है। राजेन्द्र सिंह नेगी ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह लंबे समय से देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े हैं। नगर निगम में पार्षद बनने के बाद नगर निगम में नई जिम्मेदारी मिलने से मेरा दायित्व बढ़ जाता है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments