HomeBreaking Newsसंपूर्ण देश में कोरोना का कहर जारी, अब तक 681 मौतें, 21...

संपूर्ण देश में कोरोना का कहर जारी, अब तक 681 मौतें, 21 हजार 450 संक्रमित

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। कोविड—19 का कहर अभी थमा नही है, हालांकि कुछ राज्यों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। बावजूद इसके यदि संपूर्ण देश की बात करें तो कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार से भी अधिक हो चुकी है। रोजाना कही न कही से इस संक्रमण से ग्रसित मरीज की मौत हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सबसे ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 21 हजार 450 हो गई है। इनमें से 16 हजार 393 एक्टिव केस हैं, जबकि 4 हजार 376 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में घातक वायरस की वजह से 681 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली हैं। अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में 269, गुजरात में 103, दिल्ली में 48, राजस्थान में 27, तमिलनाडू में 18, मध्य प्रदेश में 80, उत्तर प्रदेश में 21, तेलंगाना में 24, आन्ध्र प्रदेश में 24, वेस्ट बंगाल में 15, केरला में 2, कर्नाटक में 17, जम्मू कश्मीर में 5, पंजाब में 16, हरियाणा में 3, बिहार 2, उड़ीसा 1, झारखंड 2, हिमाचल प्रदेश 2, आसाम में तथा मेघालय में 1 की जान इस बीमारी के संक्रमण से जा चुकी है। उत्तराखंड में अभी 46 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments