Breaking : अल्मोड़ा में छुट्टी पर गया कोरोना, आज जनपद में मिले सिर्फ 04 केस

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। आज यहां केवल 04 कोरोना पॉजिटिव केस बीते 24 घंटों में मिले हैं। यहां एक्टिव केस वर्तमान में सिर्फ 149 रह गये हैं, जबकि 137 की अब तक मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार आज हवालबाग से 02 तथा ताड़ीखेत में 02 केस मिले हैं। अलबत्ता लगातार हो रही संक्रमण की दर में गिरावट के बाद जनपद में भी अब व्यापारी अनलॉक प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग करने लगे हैं।

व्यापारी वर्ग व आम नागरिक शासन—प्रशासन से लगातार यह सवाल पूछने लगे हैं, जब कोरोना संक्रमण नाम मात्र को रह गया है तो अब कम से कम जिला प्रशासन के स्तर पर छूट मिलनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS