HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोरोना वाॅरियर्स कानि सुरेंद्र गनघरिया और दीप जोशी सम्मानित

अल्मोड़ा : कोरोना वाॅरियर्स कानि सुरेंद्र गनघरिया और दीप जोशी सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। ऐसे पुलिस कार्मिक एवं आम नागरिक जो लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं ड्यूटी लगन मेहनत से करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर लगातार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्हें एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उन्हें प्रतिदिन कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस विभाग से कानि सुरेन्द्र गनघरिया 46वीं वाहिनी पीएससी को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा कोरोना काल में क्वारेन्टाइन सैन्टर में ड्यूटीरत रहते हुए नेपाली मजदूरों को निजी व्यय पर राशन एवं दवाइयां उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया। वहीं नागरिक दीप जोशी पुत्र केशव दत्त निवासी कारखाना बाजार अल्मोड़ा का भी चयन किया गया। उनके द्वारा कोरोना काल के इस संकट की घड़ी में लोहे शेर तिराहे एवं चौक बाजार में ड्यूटीरत कोरोना योद्धाओं हेतु प्रतिदिन सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी। आपका कार्य सराहनीय है। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वाॅरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments