कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में भी लौटा कोरोना, आज आए 200 नए केस, इन जिलों में बढ़ रही महामारी

0

देहरादून। कोरोना ने प्रदेश भर में दोबारा से अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। आज प्रदेश में 200 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कुंभ नगरी हरिद्वार से ही हैंं। आज ही उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ क्षेत्र में आने वाले स्नानार्थियों को यहां आने में किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के आदेशपर भी प्रतिकूल टिप्पणी की है। हालांकि प्रदेश में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इस प्रकार अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98880 हो गई है। जबकि इनमें से 94634 लेाग कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। अब तक कोरोना से 1706लोगों की जान भी ली है।
आज हरिद्वार में 71, देहरादून में 63, नैनीताल में 22, उधमसिंह नगर में 14,पौड़ी, रूद्रप्रयाग और टिहरी में 8—8 नए केस सामने आए हैं। पिथौरागढ़ में पांच और अल्मोड़ा में एक नया मामला सामने आया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS