HomeUttarakhandBageshwarब्रेकिंग न्यूज : कोरोना संक्रमित सेवा मेडल प्राप्त कै. राम सिंह का...

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना संक्रमित सेवा मेडल प्राप्त कै. राम सिंह का निधन, शोक

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। जनपद के जौलकांडे निवासी सेवा मेडल प्राप्त कै. राम सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे कोरोना सं​क्रमित थे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कै. राम सिंह बिष्ट को गत माह पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था। जिनको हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव भी पाई गई। जिस पर उनके परिजन उन्हें लेकर दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। 69 वर्षीय स्व राम सिंह सेना में सेवा मेडल से सम्मानित थे तथा आनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से गांव की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए संघर्षरत थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments