HomeUttarakhandBageshwarBREAKING NEWS: बागेश्वर में कोरोना संक्रमित शिक्षक की मौत; जिले में इस...

BREAKING NEWS: बागेश्वर में कोरोना संक्रमित शिक्षक की मौत; जिले में इस साल कोरोना से पहली मौत; अब 18 हुई संख्या; बेहतर इलाज को हल्द्वानी जाना चाहते थे लेकिन पहले ही निगल गया काल

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौली कौसानी में कार्यरत शिक्षक नीरज पंत (42 वर्ष) की मौत हो गई है। उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है। इस वर्ष कोरोना से बागेश्वर जिले में यह पहली मौत है, जबकि गत वर्ष जिले में कोरोना से 17 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौली कौसानी के शिक्षक नीरज पंत कौसानी स्टेजिंग एरिया में ड्यूटी पर थे। गत 18 अप्रैल को उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। जांच रिपोर्ट गत दिवस यानी 25 अप्रैल को उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। इसके बाद शिक्षक नीरज पंत ने इंसीडेंट कमांडर, स्टेजिंग एरिया कौसानी के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी बागेश्वर को पत्र लिखा। जिसमें खुद की खुद की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात लिखी है और कहा है कि वह अपने बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी जाना चाहते हैं। पत्र में इसके लिए अनुमति का अनुरोध किया गया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

कोरोना सब लील गया: पूर्व विधायक के अंतिम संस्कार के दिन पत्नी का निधन, बेटा भी संक्रमित, हालत गम्भीर

इसकी सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से एंबुलेंस भेजी गई और नीरज पंत को बाद में एंबुलेंस से उन्हें कोविड अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया। मगर गत रात्रि वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश गुंज्याल ने कोरोना पॉजिटिव शिक्षक नीरज पंत की मौत की पुष्टि की है और बताया कि शिक्षक नीरज पंत इनदिनों कौसानी स्टेजिंग एरिया में ड्यूटी पर थे। गत 18 अप्रैल को उनका आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था और 25 अप्रैल को यह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर/कोविड अस्पताल बागेश्वर भेजा गया। जहां पहुंचने पर रात उनकी मौत हो गई। इससे बागेश्वर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। शिक्षक नीरज पंत की मौत इस वर्ष बागेश्वर जिले में कोरोना से पहली मौत है।

BAGESHWER NEWS: रात जंगली सुअर फसल रौंद रहे हैं, तो दिन में बंदर उजाड़ रहे खेती, समस्या से आजिज आए किसान, वन विभाग से लगाई गुहार

शिक्षक स्व. पंत अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की भनक लगते ही शिक्षकों में शोक की लहर फैल गई है। उन्हें लेकर अस्पताल गए जूनियर शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि शिक्षक नीरज पंत के पास सौली के साथ बघरी प्राथमिक विद्यालय का भी चार्ज था। उनके निधन पर सुरेंद्र वर्मा, उमेश जोशी, राजकीय शिक्षक संघ विजय गोस्वामी, आलोक पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के नवीन मिश्रा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

BREAKING NEWS: बागेश्वर फिर फूटा कोरोना बम और पांच दर्जन नये मामले आए

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments