HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: आज जिले में कोरोना ने दर्जन का आंकड़ा छुआ, कोरोना...

अल्मोड़ा न्यूज: आज जिले में कोरोना ने दर्जन का आंकड़ा छुआ, कोरोना थमा नहीं, सतर्कता जरूरी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भले ही पिछले कुछ दिनों अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमितों की तादाद में कमी दर्ज हुई और इस कमी से प्रशासन व आम जन राहत में जरूर रहे। कोरोना थमने जैसा आभास होने लगा था, मगर इस बीच फिर कोरोना संक्रमितों का प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज होने लगी है। इससे फिर संक्रमण फैलने की चिंता बलवती हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जनपद में 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। इनमें से चार लोग नगर क्षेत्र के हैं। इनके अलावा ताड़ीखेत ब्लाक से 07 केस आए हैं और इनमें 04 मिलिट्री हॉस्पिटल रानीखेत से हैं। द्वाराहाट ब्लाक से एक केस है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 2249 पहुंच चुका है। आंकड़ों से साफ है कि इसमें उतार—चढ़ाव तो है, लेकिन कोरोना थमा नहीं है। ऐसे में सावधान व सतर्क रहना जरूरी हैं। सभी को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर सावधानी पर अमल करना चाहिए। बाजारों में लोग लापरवाह चलते नजर आ रहे हैं और भीड़भाड़ से भी परहेज नहीं कर रहे। जबकि बार—बार जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क पहनने और सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही हैं। अगर इस नेक सलाह पर अमल नहीं किया तो लापरवाही भारी पड़ सकती है। लोगों को चाहिए कि वह खुद और दूसरों की कोरोना से हिफाजत के लिए निर्धारित नियमों का हर हाल में पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments