बागेश्वर ब्रेकिंग :जिले में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, आज मिले 26 नए केस, 15 को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा, मृतकों का आंकड़े में विभाग की फिर कंजूसी

0
Corona Returns : गरमपानी में कोरोना संक्रमित पाए गए 02 लोग, हड़कंप
Corona Returns : गरमपानी में कोरोना संक्रमित पाए गए 02 लोग, हड़कंप

बागेश्वर। जिले में कोरोना ने अपनी पुरानी रफ्तार पुन: पकड़ ली है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आज कोरोना के नए 26 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 15 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। हालांकि जिले में मौतों का आंकड़ा अभी भी तीन से आगे नहीं खिसक सका है। जबकि आज ही हमने अपने पाठकों को बताया था कि पिछले 11 दिनों से राज्य कंट्रोल रूम बागेश्वर जिले में कोरोना से हुई मौतों की संख्या चार बता रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 413 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 19741 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 661 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 566 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 92 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 26 नए केस आए हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS