नैनीताल। यहां जिला कारागार में बंद चार कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि काविड—19 के संक्रमण में आए बंदियों में बलात्कार, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन आरोप हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस धामी के निर्देशन में गत दिवस यहां बंद बंदियों के रेंडम आधार पर कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच हेतु नमूने लिये गये थे। इनमें से चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई है। जेलर रमेश चंद्र भारती ने बताया कि इनमें से बाजपुर थाने से संबंधित बलात्कार, जान से मारने के प्रयास एवं अन्य आरोपों में बंद 21, 29 व 30 वर्ष की उम्र के तीन एवं रामनगर थाने से संबंधित हत्या एवं अन्य आरोपों में बंद एक 24 वर्षीय बंदी शामिल हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।