देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले सामने आये है जबकि 28 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 249 पहुंच गई है। आज प्रदेश में एक मरीज की भी मौत हुई है।
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTS
राज्य में अबतक कोरोना के आंकड़ों की कुल संख्या 343405 पहुंच गई है जिसमें से 329679 मरीजों ने जंग जीत ली हैं, 6085 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं, 7391 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 4, अल्मोड़ा में 1, उधम सिंह नगर में 3, नैनीताल में 1, हरिद्वार में 2, बागेश्वर में 1 नए केस मिले है जबकि आज पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग में कोई भी नया केस नहीं मिला है।