उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी

0
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (फाइल फोटो)

देहरादून। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को भाजपा संगठन ने एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बेबी रानी मौर्य, आगरा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।


ADVERTISEMENTS

आपको बता दे कि कुछ ही समय पूर्व बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब भाजपा संगठन ने बेबी रानी मौर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव औऱ मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्ति पद जारी करते हुए यह जानकारी दी है। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को सम्मानित

गौरतलब है कि बेबी रानी मौर्य दलित वर्ग से आती हैं और उनका प्रभाव भी काफी अच्छा है। 64 साल की बेबी रानी मौर्य को साल 2018 में उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Big Breaking, Uttarakhand : यहां सड़क पर पलट गया पिकअप, 10 घायल

इससे पहले वो उत्तर प्रदेश में आगरा की मेयर थीं। साल 2007 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वो चुनाव हार गई थीं। मौर्य 1995 में आगरा की मेयर के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वो 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वहीं साल 2002 से 2005 के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी काम किया था।

लालकुआं : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, हल्द्वानी जा रहे थे स्मैक लेकर

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1