HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: क्षेत्रीय गांधी आश्रम चनौदा की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर...

ALMORA NEWS: क्षेत्रीय गांधी आश्रम चनौदा की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर मंत्रणा, ​उत्पादन व बिक्री बढ़ाने पर जोर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
क्षेत्रीय गांधी आश्रम चनौदा की बैठक संस्था के मुख्यालय चनौदा मेंं संस्था अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ गांधी जी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ के गायन से शुरू हुई।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई और बिक्री व उत्पादन, खादी आयोग के ऋण, स्टाक प्रमाणीकरण आदि पर चर्चा हुई। इसके अलावा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर नये सदस्यों के मनोनयन, मंत्री के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों, वार्षिक वेतन वृद्धि आदि बिंदुओं पर गहन मंथन किया गया और तत्संबंधी निर्णय लिये गए। खासकर ​उत्पादन व बिक्री पर खास जोर दिया गया। बैठक का संचालन मंत्री धन सिंह परिहार ने किया। बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह परिहार, सोबन सिंह बिष्ट, हरीश पांडे, कार्यकारिणी सदस्य विनोद अवस्थी, उमेश चंद्र जोशी, प्रमोद वर्मा, राजेंद्र सिंह राणा, हयात सिंह परिहार, गोपाल सिंह चौहान व प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments