HomeUttarakhandAlmoraAlmora: नंदादेवी मेले को भव्यता देने की तैयारी पर मंत्रणा

Almora: नंदादेवी मेले को भव्यता देने की तैयारी पर मंत्रणा

— संजय साह ‘रिक्खू’, महेंद्र बिष्ट व राजकुमार सह संयोजक बने
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां प्रसिद्ध नंदादेवी महोत्सव—2022 की तैयारियों के सिलसिले में मंदिर कमेटी के सदस्यों की गीता भवन में बैठक आहूत कर मंथन किया। जिसमें 1 सितम्बर से 7 सितम्बर लगने वाले मेले को भव्यता प्रदान करने पर चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस दफा मां नंदा—सुनंदा की मूर्ति निर्माण के लिए कर्नाटकखोला से कदली वृक्ष लाए जाएंगे। इसके लिए कमलेश कर्नाटक से वार्ता हो चुकी है और उनकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। मेले को भव्य बनाने के लिए मंदिर कमेटी के संजय साह रिक्खू, महेंद्र बिष्ट व राजकुमार को मेले का सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा कई व्यवस्थाओं की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही तय किया है कि मेले के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से ​अनुरोध किया जाएगा। बैठक में की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज वर्मा व संचालन सचिव मनोज सनवाल ने किया। जिसमें किशन गुरुरानी, दिनेश साह, एलके पंत, तारा चंद्र जोशी, संजय साह, हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, अमरनाथ सिंह नेगी, राजकुमार, महेंद्र बिष्ट, कुलदीप, रवि गोयल, मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments