HomeUttarakhandNainital​रामगढ़ न्यूज : विवादों में घिरा पार्क निर्माण का कार्य, मानकों की...

​रामगढ़ न्यूज : विवादों में घिरा पार्क निर्माण का कार्य, मानकों की अनदेखी व पेयजल योजना को नुकसान पहुंचाने का आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

यहां विकासखंड रामगढ़ के ग्राम पंचायत छतौला में किये जा रहे ​पार्क का निर्माण विवादों के घेरे में आ गया है। कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने चल रहे कार्य पर आपत्ति जताते हुए इसे अवैध बताया है। प्राइवेट बिल्डर पर पानी के स्टोरेज टैंक को तोड़ने सहित कई गम्भीर आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारी को शिकायती ज्ञापन भी सौंपा है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू, गैरसैंण कमिश्नरी स्थगित, 1 से 12 तक स्कूल बंद

जिला पंचायत नैनीताल के उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल ने आरोप लगाया है कि विकासखंड रामगढ़ के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत छतौला में एक प्रभावशीली बिल्डर के द्वारा गांव की सरकारी भूमि में पेयजल हेतु बने स्टोरेज टैंक को जबरन तोड़ कर उसमें पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान पेयजल निगम द्वारा बनाई जा रही पंपिंग योजना के मुख्य स्रोत पर पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। जिससे पंपिंग योजना प्रभावित होने का अंदेशा है।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : 748 नए मरीज, राज्य में पांच की मौत

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिल्डर पर कार्रवाई नही की गई तो वह कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ जायेंगे। इधर क्षेत्रवासियों ने प्रभारी, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरएल) डॉ. पुतनाम सिंह को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि बिल्डर अपने निजि प्रयोग के लिए मोटर द्वारा पानी खींच रहा है। जिस योजना के स्रोत से पानी खींचा जा रहा है कि वह ग्राम सभा छतौना के घर—घर नल, हर घर नल योजना के लिए है। जिससे न केवल आम जनता को बल्कि वन्य जीवों को भी पेयजल से वंचित होना पड़ेगा। ज्ञापन में कई पंचायत प्रतिनिधियों व आम नागरिकों के हस्ताक्षर हैं।

जिला अस्पताल में अल्ट्रा साउंड कक्ष के पास लगी आग, मचा हड़कंप

Almora Breaking : आज 15 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 11 नगर क्षेत्र से, रानीखेत S.B.I. में महिला कर्मचारी संक्रमित, बैंक एहतियातन बंद

Big Breaking : राजधानी में अगले आदेश तक सभी स्कूल-कालेज बंद, लॉकडाउन के बन रहे हालात

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments