HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़ : तत्काल शुरू करवायें गयालपानी संतरा पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण,...

पिथौरागढ़ : तत्काल शुरू करवायें गयालपानी संतरा पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण, डीएम को सौंपा ज्ञापन

पिथौरागढ़। गयालपानी—संतरा—पोखरी मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नही होने से आधे दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं को इस सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में जिला अधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार के शासनादेश के तहत 5 किमी मोटर मार्ग को पूर्व में ही स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त मोटर मार्ग विकासखंड मूनाकोट और विण को जोड़ता है, जबकि गयालपानी विकासखंड मूनाकोट और संतरा पोखरी विकासखंड विण में स्थित है। यदि उक्त मोटर मार्ग बन जाता है ​तो इससे दो विकासखंड आपस में एक—दूसरे से जुड़ जायेंगे। वर्तमान में लोनिवि द्वारा उक्त मोटर मार्ग का प्रस्ताव भी तैयार किया था, परन्तु आज तक उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नही हो सका है। उक्त मोटर मार्ग के बनने से वडोव—सुआरखोला, मल्ली गवालपानी, चौबाट तथा विण विकासखंड के संतरापोखरी, निसनी, सिमली, हिमतड आदि ग्राम सभाएं लाभान्वित हो सकेंगी। मथुरा दत्त जोशी ने डीएम से जन हित को देखते हुए उक्त मोटर मार्ग का निमार्ण शीघ्र शुरू करने हेतु लोनिवि पिथौरागढ़ को निर्देशित करने को कहा। ज्ञापन में रूकमणी जोशी, लक्ष्मण सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता, भुवन चंद्र जोशी, किशन चंद, कालू चंद, भावना जोशी, अर्जुन चंद, लक्ष्मण सिंह, धरम सिंह, उम्मेद सिंह, विनोद चंद, अशोक चंद, रजनी जोशी, पंकज जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments