HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : विधानसभा खटीमा से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरु, क्या कहा...

उत्तराखंड : विधानसभा खटीमा से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरु, क्या कहा हरीश रावत ने

खटीमा। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वही कांग्रेस पार्टी ने आज 70 विधानसभा खटीमा से उत्तराखंड राज्य आंदोलन में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। खटीमा से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ कांग्रेस पार्टी के चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद है।  

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के सारे दिग्गजों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस में गुटबाजी को दबाने का भी प्रयास किया है।

​उत्तराखंड ब्रेकिंग : फांसी के फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड का जवान, दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुई पुलिस

वहीं मीडिया से वार्ता करते हुए हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से साढ़े चार सालों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए आज से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, किसानों को न्याय देने, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए सदा तत्पर रही है। 

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह आज शहीदों की पावन भूमि खटीमा से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं साथ ही परिवर्तन यात्रा बीजेपी सरकार को भी प्रदेश में परिवर्तित करने का कार्य करेगी।

Uttarakhand Breaking : यहां गांव में फटी जमीन, घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें, दहशत में ग्रामीण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments