HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दुष्कर्मी के खिलाफ कांग्रेस का पारा चढ़ा, कांग्रेसी सड़क पर उतरे

बागेश्वर: दुष्कर्मी के खिलाफ कांग्रेस का पारा चढ़ा, कांग्रेसी सड़क पर उतरे

👉 पुतला फूंका, सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ आज कांग्रेस का पारा चढ़ गया और कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने एसबीआइ तिराहे पर आरोपी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि आरोपी हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रंवाई होनी चाहिए।

गुरुवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। श्री डसीला ने कहा कि भाजपा संगठन के हिंजाम युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रहा नवीन रौतेला ट्यूशन के नाम पर छात्रा का पिछले आठ वर्ष से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। जिसके विरुद्ध कोतवाली में पोक्सो और दुष्कर्म में मामला भी दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं। कानून का भय समाप्त हो गया है।

उन्होंने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, गोपाल राम, विनोद पाठक, सुनील भंडारी, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, ललित गोस्वामी, मनमोहन जौहरी, फिरोज खान, चंदन कोरंगा, हीरा मेहता, मोनिस खान, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार आदि उपस्थित थे। इधर, हिजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि आरोपी पूर्व में मंच का जिलाध्यक्ष रहा है जबकि वर्तमान में उसका संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments