HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : पांचवें दिन भी जारी रहा निगर निगम में भ्रष्टाचार...

हल्द्वानी न्यूज : पांचवें दिन भी जारी रहा निगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार व घोटालों की न्यायिक जाँच की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी का अनिश्चितकालीन धरना आज पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि धरने को दिन प्रतिदिन लोगों का अपार सहयोग और समर्थन मिल रहा है और नगर निगम की कई अनिमितताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो रही है।
आज धरने के साथ साथ नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोटालों की न्यायिक जाँच की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया और ज्ञापन को जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि के रूप में धरना स्थल पहुँचे सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंप कर शिघ्र त्वरित कार्यवाही की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd Ad


आज धरना स्थल में वरिष्ठ कांग्रेसी हरेन्द्र बोरा के साथ सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, संजय साह, कैलाश साह, संजय रावत, ओंकार सिंह ढिल्लन, दीपा खत्री, अनिल रावत, नरेंद्रजीत सिंह रोडू, नीमा भट्ट, गोविंद बगडवाल, राजेन्द्र नेगी, अनुराधा नेगी, राजेन्द्र जीना, मुकुल बलुटिया, नवीन पांडे, मदन मोहन जोशी, तौफीक अहमद, शकील सलमानी आदि लोगों ने समर्थन और सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments