HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 51 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस की हुंकार असरकारक

बागेश्वर: 51 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस की हुंकार असरकारक

ADVERTISEMENTS

✍️ प्रशासन ने वार्ता की, कई मांगें हल, एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया क्रमिक अनशन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर क्षेत्र की 51 सूत्रीय जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तहसील परिसर में क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी चला, किंतु बाद में प्रशासन से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। क्रमिक अनशन पर बैठे जिला महामंत्री संगठन कवि जोशी, सुनील पांडेय, अंकुर उपाध्याय को उप जिलाधिकारी मोनिका के जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र की 51 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। जिस पर आज उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय अधिकारियों के साथ आंदोलन कारियो से वार्ता कर बिंदुवार चर्चा की। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। शेष पर कार्य प्रगति पर है। मण्डलसेरा जलभराव की समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी है। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका द्वारा निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। गरुड़ रोड़ पर अधूरे पार्किंग के लिए शासन स्तर पर धनराशि की मांग की गई हैं।

जिस पर आंदोलनकारियों ने लंबित समस्याओं के शीघ्र निदान की मांग की जिस पर प्रशासन व विभागीय अधिकारियों द्वारा सकारात्मक उत्तर दिया। वार्ता से संतुष्ट होकर कांग्रेस ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। क्रमिक अनशन पर बैठे कांग्रेस महासचिव संगठन कवि जोशी, सुनील पांडेय व अंकुर उपाधयाय को उपजिलाधिकारी ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टँगड़िया, लोकमणी पाठक, गोपा धपोला, गीता रावल, ललित धपोला, कमलेश गड़िया, कुंदन गोस्वामी आलम मेहरा आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments