अल्मोड़ा विधानसभा सीट में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी के बीच जबरदस्त टक्कर है। यहां मनोज तिवारी 140 मतों से आगे हैं, लेकिन जीत पर मुहर लगने से पूर्व खत्याड़ी की एक मशीन खराब हो गई है। जिस कारण मतों की गिनती करने में समय लग रहा है। हालांकि अपने प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल आतिशबाजी का क्रम शुरू कर दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।