HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : नगर निगम के कथित भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्लाबोल,...

हल्द्वानी न्यूज : नगर निगम के कथित भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। नगर निगम मे व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आज कांग्रेस ने हल्द्वानी नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल दिया और महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत कर दी।
आज प्रथम दिवस पर कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश के साथ महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पार्षद नरेंद्रजीत सिंह (रोडू), महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और पार्षद नीमा भट्ट और पार्षद रवि जोशी ने धरने में बैठ अनिश्चितकालीन धरने का विधिवत शुभारंभ किया।
सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी नगरवासियों से अपील की कि वे सभी नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम का हिस्सा बने। सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। 155 दुकानों के नामांतरण मे स्टाम्प ड्यूटी का घोटाला हो चाहे कोरोना आपदा के समय सैनिटाइजेशन घोटाला और सोशल डिस्टेंसिग के गोले बनाने का घोटाला हो।
नगर निगम ने छोटे बड़े हर प्रकार के घोटाले किये गए हैं।
और इन्ही घोटालो की जाँच और दोषियों को सजा हेतु यह धरना शुरू किया गया है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन गैर भाजपायी पार्षदों को साथ में लेकर भ्रष्टाचार की इस लड़ाई को लड़ने का कार्य करेगा।
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नरेंद्रजीत सिंह रोडू ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि गैर भाजपायी पार्षदों की कोई सुनवायी नहीं होती और ना ही उनके प्रस्तावों पर कोई सकारात्मक पहल होती है, निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया में भी खेल खेला जाता है।
धरना स्थल में पूर्व चेयरमैन हेमन्त बगडवाल, पार्षद राजेन्द्र जीना, रोहित कुमार, धर्मवीर डेविड गुफरान, तौफीक अहमद, हृदयेश कुमार, जीवन कार्की, लच्छू भाई, शंकर कोहली, कमल मेहरा, राजेन्द्र बिष्ट, हरीश जोशी, शकील सलमानी, संध्या डालाकोटी, गुरप्रीत प्रिंस, गजेंद्र गोनिया, त्रिलोक सिंह कठायत, कौशलेंद्र भट्ट, लाल सिंह पवार, जीवन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, इशरत अली, अबू तस्लीम, उमेश बिनवाल, रविंद्र रावत, हर्षित जोशी, किरण डालाकोटी, कमला सनवाल, आशीष कुड़ाई, देवाशीष पंत आदि लोगों ने धरना स्थल पहुँच धरने को समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments