एस्मा के विरोध में कांग्रेस का बागेश्वर में उग्र प्रदर्शन, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

0
एस्मा के विरोध में कांग्रेस का बागेश्वर में उग्र प्रदर्शन, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
एस्मा के विरोध में कांग्रेस का बागेश्वर में उग्र प्रदर्शन, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कर्मचारियों पर ‘आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून’ (एस्मा/ESMA) लागू किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बागेश्वर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


ADVERTISEMENTS

एसबीआई तिराहे पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने किया।

युवा-कर्मचारी विरोधी कदम उठाने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड की प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लगातार जनविरोधी नीतियाँ अपना रही है। उनका दावा है कि सरकार कर्मचारियों और युवाओं को रोजगार से दूर रखने का प्रयास कर रही है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पूर्व सैनिक परिवारों के युवाओं को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद नियमित करने के बजाय, सरकार उन्हें आंदोलन करने से रोकने का काम कर रही है, जो कि अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के हितों के साथ है और उनकी सभी जायज मांगों का पूरी तरह से समर्थन करती है।

प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इस उग्र प्रदर्शन के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, गोपाल दत्त भट्ट, लोकमणि पाठक, गिरीश कोरंगा, सुनील भंडारी, सुंदर गड़िया, दीपक गड़िया, बलवंत राम, बालकृष्ण, पूजा आर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें