HomeUttarakhandAlmora03 दिनी ग्रामीण प्रवास पर रहेंगे कांग्रेसजन, गांधीवादी नेता कुंजवाल ने दी...

03 दिनी ग्रामीण प्रवास पर रहेंगे कांग्रेसजन, गांधीवादी नेता कुंजवाल ने दी जानकारी..

  • 01 से 03 अक्टूबर तक ‘कांग्रेस चली गांव की ओर’ कार्यक्रम
  • कुंजवाल की मौजूदगी में स्वराज आश्रम में बैठक
  • तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

सीएनई रिपोर्ट, लमगड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड लमगड़ा में ​विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्वराज आश्रम में हुई बैठक में ‘कांग्रेस चली गांव की ओर’ कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। तय हुआ कि कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में इस विशेष कार्यक्रम की शुरूआत 01 अक्टूबर से की जायेगी जो 03 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

बैठक का उद्देश्य न्याय पंचायतों में कांग्रेसजनों द्वारा तीन दिवसीय गांवों में प्रवास कर ग्रामीणों को गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करना था। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उस वकतव्य को साकार करना है, जिसमें उन्होंने कहा ​था कि “भारत की आत्मा गांवों में बसती है।” ​

बैठक के बाद गांधीवादी नेता कुंजवाल ने भावी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएनई को बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से तीन दिन का कार्यक्रम गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती को लेकर तय हुआ है। जिसमें 01 अक्टूबर को प्रत्येक न्याय पंचायत के एक गांव में एक वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता को पहुंचना है। जिसकी सूची तैयार कर ली गई है। प्रथम दिवस कांग्रेस कार्यकर्ता संबंधित ग्राम में व्यापक जनसंपर्क करने के उपरांत वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे। अगले रोज झंडारोहण, प्रभातफेरी व महात्मा गांधी के भजनों के साथ ग्राम भ्रमण व गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान साफ—सफाई के साथ ही सामूहिक भोज का आयोजन करते हुए रात्रि विश्राम पुन: उसी गांव में करेंगे। तृतीय दिवस भी इसी तरह का कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर के भोजन के बाद कार्यकर्ता उक्त गांव से प्रस्थान कर जायेंगे।

श्री कुंजवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए आज लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पीतांबर पांडे सहित समस्त न्याय पंचायतों के अध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि लमगड़ा विकासखंड में जैंती व लमगड़ा को लगाकर 10 न्याय पंचायतें हैं। किस गांव में कौन रहेंगे, उसका कार्यक्रम निश्चित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये गये दिशा—निर्देशों के अनुरूप कल से कार्यक्रम की शुरूआत कर दी जायेगी। इधर जिला मीडिया कॉर्डिनेटर रमेश मलकानी ने बताया कि उत्तराखंड की न्याय पंचायतों में कांग्रेस नेता भाजपा सरकार की कुरीतियों और राज्य सरकार की विफलताओं के प्रति जनता को आगाह करेंगे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments