HomeBreaking Newsकिच्छा न्यूज : हरीश रावत के खिलाफ दर्ज मुकदमे का विरोध किया...

किच्छा न्यूज : हरीश रावत के खिलाफ दर्ज मुकदमे का विरोध किया पंतनगर के कांग्रेसियों ने

ADVERTISEMENTS

किच्छा । पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा देहरादून में समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर किए गए विरोध प्रदर्शन के पश्चात प्रशासन द्वारा पूर्व सीएम सहित तमाम कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेसियों में खासा रोष देखने को मिल रहा है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंतनगर क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमें दर्ज करने तथा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने पंतनगर में धरना देते हुए प्रदेश सरकार पर कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया । कांग्रेसी नेता कोरंगा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराते हुए उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जिससे सरकार के प्रति जनता में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी बात रखने तथा नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन करने की पूरी आजादी है , परंतु प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है , जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित जनता में भारी रोष व्याप्त है । उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर जनता तथा कांग्रेसियों का उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर धरना दिया । इस मौके पर प्रेम आर्य , अतुल वर्मा , चंदन कोरंगा , रवि कुशवाहा , धन सिंह कोरंगा , विशन सिंह , सुनील सिंह , महेंद्र शर्मा , हरीश बिष्ट , शाहरुख , सुरेश पूनिया , राहुल जोशी , अनूप सिंह , धर्मवीर शर्मा , हेमचंद्र नेगी , कुंदन अधिकारी आदि मौजूद थे ।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments