HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक पर किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के...

सोमेश्वर : कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक पर किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजन सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सोमेश्वर विधानसभा के कुवांली क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम प्रभारी राहुल खोलिया के नेतृत्व में और ब्लॉक अध्यक्ष द्वाराहाट राजेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया गया।

शहीद स्मारक में ध्वजारोहण कार्यकर्म और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रेवाधर अधिकारी की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया और उनके परिवार को सम्मानित किया। इसके बाद ग्राम सुतरगाव के कफलना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लाल सिंह रावत और स्व. गोविंद सिंह रावत के परिवार और कुवाली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गुंसाई लाल वर्मा के परिवार को सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा भी देश के लिये अपनी कुर्बानी दे चुके महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। साथ ही मुख्य बाजार में पद यात्रा निकाली गयी।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश लाल वर्मा, किशोरी लाल वर्मा, मनोज बिष्ट, जगत सिंह नेगी, पूरन सिंह बिष्ट, हिमांशु तिवारी, भीम सिंह मेहता, नारायण सिंह बजेठा, भूपाल सिंह बोरा, मोहन सिंह रावत, प्रकाश अधिकारी, दयाल बोरा, मोहम्मद रफिक और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments