👉 महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती व एसआईआर पर गहन मंथन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेसजनों की आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक चौघानपाटा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें एसआईआर और संगठन की मजबूती को लेकर गहन चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया पर पैनी निगाह रखने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज व संचालन महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने एसआईआर के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसी भी बूथ पर इसमें कोई खामी नहीं रहने पाए, इसके लिए संगठन स्तर पर अल्मोड़ा जनपद की विधानसभाओं में बीएलए प्रथम और प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस संगठन स्तर पर जागेश्वर विधानसभा से जिला महामंत्री दिवान सतवाल, सोमेश्वर विधानसभा से जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल व अल्मोड़ा विधानसभा से पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला को बीएलए प्रथम की नियुक्ति की हैं। इसके अलावा उनके सहयोग के लिए अल्मोड़ा विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट व गोपाल बिष्ट, सोमेश्वर विधानसभा में आनन्द सिंह बिष्ट व एनडी पांडे तथा जागेश्वर विधानसभा में दीप सिंह डांगी की प्रभारी के रूप में नियुक्ति की है।
बैठक में मौजूज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा चुनाव को जीतने के लिए हर हथकंडे को अपना रही है, ऐसे में उसे रोकने के लिए कांग्रेस आज देश व प्रदेश में एसआईआर की गतिविधियों को एकजुट होकर ध्यान दे रही है। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि एसआईआर प्रकिया वर्तमान में गतिमान है, इसलिए यह नजर रखना जरूरी है कि किसी भी कार्यकर्ता का नाम मतदाता सूची में छूटने नहीं पाए। बैठक मे पूर्व सासद प्रदीप टम्टा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट समेत तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

