HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

लालकुआं न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

लालकुआं। देश में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक प्रदेश सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले हुई सभा में वक्ताओं ने मोदी सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने कहा कि देश के किसान प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैये से त्रस्त है मोदी सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है वहीं गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में सरकार लगातार बढ़ोतरी कर रह रही है।

वहीं वरिष्ठ नेता हरेन्द्र सिंह बोरा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम शीर्ष स्तर पर पहुंच गए हैं बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं को लगातार कुचलने का काम कर रही है उन्होंने सरकार से बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments