HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी काला कानून बताते हुए चलाया...

किच्छा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी काला कानून बताते हुए चलाया हस्ताक्षर अभियान

किच्छा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी किसानों के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम नजीमाबाद तथा धौराडाम क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कानून को किसान विरोधी काला कानून बताते हुए हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट तथा कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में अभियान के तहत किसानों के साथ नुक्कड़ सभाएं की और केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान बिल के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि बिल के नाम पर केंद्र की भाजपा सरकार देश के किसानों का शोषण तथा उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान ग्राम धौराडाम तथा नजीमाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनको ग्राम स्थित भूमि का मालिकाना हक दिलाए जाने की मांग करते हुए कांग्रेसियों से सहयोग की अपील की। किसानों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसानों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने तथा किसान विरोधी कानून को वापस दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, युवा कांग्रेसी नेता विक्रम कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, सुरजीत सिंह, राजपाल सिंह, सावन सिंह, सपन मंडल, रमेश सिंह, शेर सिंह, गुरनाम सिंह, धनंजय सिंह व हरिराम आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments