अल्मोड़ा : सती के कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनने पर हर्ष, नेतृत्व में जताई आस्था

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा केवल सती के प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनने पर कांग्रेस पूर्व आईटी प्रकोष्ट, नगर अध्यक्ष व वर्तमान जिला बार एसोएिएशन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

केवल सती के प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनने पर कांग्रेस पूर्व आईटी प्रकोष्ट, नगर अध्यक्ष व वर्तमान जिला बार एसोएिएशन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है।

कमलेश कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कार्य परिषद सदस्य एडवोकेट केवल सती को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एडवोकेट केवल सती को दायित्व मिलने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके द्वारा पूर्व मे कांग्रेस सरकार में मिले दायित्व का अच्छा निर्वहन किया गया था। सती छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे तथा वह कई युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भी आभीर व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *