HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जयंती पर कांग्रेस ने याद कराया गांधी व शास्त्री का...

Almora News: जयंती पर कांग्रेस ने याद कराया गांधी व शास्त्री का योगदान, पदयात्रा निकाली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया और दोनों महापुरुषों के महान कार्यों व विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे के नेतृत्व में प्रातः कांग्रेस कार्यालय में झण्डारोहण किया गया और गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर​ जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आजादी में योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा का मार्ग को अपनाते हुए देश से आजादी दिलाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन हुआ। इसके अलावा कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा निकाली गई, जो गांधी चौक पर पहुंची, जहां महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। श्री पांडे ने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश के गांव—गांव में कांग्रेसजन रात्रि प्रवास कर देश के विकास में कांगेस के योगदान का स्मरण करा रहे हैं।

उक्त कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला अध्यक्ष लता तिवारी, जिला महासचिव गीता मेहरा, पूर्व प्रदेश सचिव रोबिन भण्डारी, मनोज जोशी, लावण्य पंत, परितोष जोशी, मंजू कांण्डपाल, रोहन कुमार आर्या, नीमा बिनवाल, विनिता आर्या, अजीत चन्द, बंसत पाण्डे, महेश आर्या, गीता पाण्डे, अख्तर हुसैन, कविन्द्र पंत, प्रेमा मेहता, दीपा मेहता, लीला जोशी, दीपा भंण्डारी, सुमित्रा देवी, कमला राजपूत, दीपा देवी, तारा तिवारी, पुष्पा पाण्डे, किरन थापा, पूजा थापा, प्रिया मेहता, नीमा देवी आदि दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments