— अल्मोड़ा में चक्काजाम, प्रदर्शन और पुतला फूंका
— सरकार पर आंदोलनों को कुचलने का आरोप
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देहरादून में गत दिवस बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन यहां चौघानपाटा में जुटे और उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए चक्काजाम किया। कांग्रेसी बोले कि आंदोलनों को कुचलने का यह प्रयास देवभूमि को शर्मशार करने वाली है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
आज पूर्वाह्न कांग्रेसजन बड़ी संख्या में स्थानीय चौघानपाटा में जुटे। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार और लाठीचार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए जबर्दस्त प्रदर्शन किया। पुतला फूंका और चौघानपाटा में सड़क पर ही बैठ गए। जिससे जाम लग गया। पुलिस को जाम खोलने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सभा की गई। सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और लाठीचार्ज में संदिग्ध भूमिका वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज जंगलराज हो गया है। लगातार पेपर लीक होने से युवा परेशान हैं, जब जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से लगातार सरकार ने आंदोलनों को कुचलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांग उठा रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसाने की घटना देवभूमि को शर्मसार करती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।
इस विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई पवन सिंह मेहरा, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महेश चंद्र आर्य, गौरव वर्मा, कमल पंत, तारु तिवारी, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत, सभासद राजेंद्र तिवारी, नगर उपाध्यक्ष एनडी पांडे, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मोहन सिंह देवली, दीपक कुमार, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ किशन लाल, अमित बिष्ट, किरन आर्य, अमित नेगी, अभिषेक तिवारी, अशोक सिंह, संजीव सिंह कर्मयाल, रोहन आर्य, संजू सिंह, सुनील कर्नाटक, बाल विक्रम सिंह रावत, अमित जोशी, राजेंद्र प्रसाद, नवाज खान, अशोक ग्वासाकोटी, वकुल शाह, अधिवक्ता हिमांशु मेहता, संदीप बिष्ट, सरस्वती, नवीन कनवाल, रोहित रौतेला, वैभव पांडे, राहुल अधिकारी, मनोज बिष्ट, अनुज शाह, ललित छतवाल, अमन लटवाल, प्रमोद पवार, देवेंद्र धौनी, प्रदीप बिष्ट, आदित्य कपिल, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।