बड़ी खबर : चरणजीत चन्नी ने ली पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

0

चंडीगढ़। पंजाब की निवर्तमान कैप्टन अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी (58) ने आज राजभवन में राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ओपी सोनी, कांग्रेस नेता सुखजिंदर एस रंधावा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सीएम पद की शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के नए सीएम बनने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी।


ADVERTISEMENTS

राजभवन में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश रावत, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश चौधरी, कैप्टन अमरिंदर समेत पार्टी के विधायक तथा अन्य वरिष्ठ नेता और गणमान्य भी उपस्थित रहे। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक में फटा बादल, भारी तबाही

इससे पहले चन्नी को गत रविवार को पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था जिसकी सूचना हरीश रावत ने ट्टीट कर दी थी। उन्होंने कहा ‘उन्हें यह बताते हुये खुशी हो रही है कि श्री चन्नी को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है‘।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चन्नी ने रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने को लेकर विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिये उनका नाम तय करने के लिये पार्टी हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया था।

चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक रहे चन्नी कैप्टन सरकार में 16 मार्च 2017 को कैबिनेट मंत्री बनाये गये थे। चन्नी रामदासिया सिख समुदाय से हैं तथा अनुसूचित जाति वर्ग से वह राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे तथा कैप्टन अमरिंदर का स्थान लेंगे।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : यहां से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कइयों का मार्ग परिवर्तन

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर समेत अनेक पार्टी के नेताओं ने चन्नी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कैप्टन ने उम्मीद व्यक्त की कि चन्नी सीमावर्ती राज्य पंजाब को सुरक्षित रखने तथा सीमा पर बढ़ रहे सुरक्षा खतरों से जनता की रक्षा करने में सक्षम होंगे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1