HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुलदार को आदमखोर घोषित करने तथा पिंजरे लगाने की मांग,...

अल्मोड़ा : गुलदार को आदमखोर घोषित करने तथा पिंजरे लगाने की मांग, कांग्रेस का सीएम को ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा : यहां कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के संयुक्त नेतृत्व में डीएम के जरिये से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें अल्मोड़ा के पेटशाल में विगत दिनों दो जानें लेने वाले गुलदार को नरभक्षी घोषित कर अविलंब मारने की मांग शामिल है और गुलदार प्रभावित समस्त क्षेत्रों में पिजड़े लगाने की मांग की है।
कांग्रेसजनों ने कहा है कि लम्बे समय से अल्मोड़ा व समीपवर्ती क्षेत्रों में गुलदार का आतंक फैला हुआ है। जिससे लोगों में भय व्याप्त है। ऐसे में अविलम्ब कार्यवाही कर गुलदार को नरभक्षी घोषित करने तथा गुलदार प्रभावित सभी क्षेत्रों में पिजड़ा लगाने के साथ ही वन विभाग कर्मचारियों की गश्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि गुलदार को नरभक्षी घोषित करने पूर्ण अधिकार जिलाधिकारी को मिलना चाहिए ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। वन विभाग को एक स्पष्ट और त्वरित नीति बनाकर गुलदार संबंधी समस्या का समाधान अविलम्ब करना चाहि, ताकि की जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, अरविन्द रौतैला, फाकिर खान, पूनम आर्या, राबिन भन्डारी, दिनेश पिलख्वाल, कार्तिक साह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments